Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-18

Jamshedpur News: लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के परिजनों से मिलने पहुंचे सुदेश महतो, कानून-व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

Jamshedpur: बीते पांच दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता उद्यमी पुत्र कैरव गांधी के परिजनों से मिलने रविवार को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों का ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त

परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सुदेश कुमार महतो ने राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे व्यवसायी, उद्यमी और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

राज्य की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े

उन्होंने कहा कि पांच दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक कैरव गांधी के संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाई है, जो बहुत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह घटना राज्य की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से त्वरित कार्रवाई करते हुए कैरव गांधी को सुरक्षित खोजने और पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।

आजसू पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य

सुदेश कुमार महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस जल्द ही इस मामले में किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंचती है, तो आजसू पार्टी जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार अपराध नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है और यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालात और भयावह हो सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !