Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Seraikela News: अवैध शराब पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, 1.86 लीटर विदेशी शराब जब्त

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने सख्त कदम उठाया है. उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के निर्देश पर विभाग की टीम ने आदित्यपुर और सरायकेला थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया.


जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 1.86 लीटर 

इस अभियान के तहत आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी और डीवीसी मोड़ के पास तथा सरायकेला थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर में कार्रवाई की गई है. जांच के दौरान सुधा डेयरी, डीवीसी मोड़ स्थित कृष्णदेव यादव के ढाबा और अरुण महतो की किराना दुकान से अवैध विदेशी शराब (किंग्स गोल्ड) बरामद की गई. जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 1.86 लीटर बताई गई है.

 दो अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार
मौके से दोनों अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आगे भी लगातार छापामारी की जाएगी. इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

छापामारी दल में अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार, उत्पाद सिपाही सौदागर पंडित, प्रतिनियुक्त सहायक अवर निरीक्षक दिनेश सरदार, प्रतिनियुक्त गृह रक्षक सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !