Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Seraikela News: सरायकेला में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनित और भंडारित पत्थर जब्त

Seraikela News: सरायकेला जिले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध पत्थर उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी, क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रदूषण, अंचलाधिकारी और चांडिल थाना की संयुक्त टीम ने चांडिल थाना क्षेत्र के मौजा चिलगु और मौजा करनीडीह में औचक निरीक्षण अभियान चलाया.


एक अवैध खदान और छह अवैध क्रशर इकाइयां पकड़ी गईं

निरीक्षण के दौरान मौजा चिलगु में एक अवैध पत्थर खदान और उसके आसपास संचालित छह अवैध क्रशर इकाइयां पाई गईं. टीम ने अवैध खदान और क्रशर इकाइयों में उत्खनित और भंडारित पत्थर खनिज को जब्त कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.

संलिप्त लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में अवैध खदान और क्रशर इकाइयों से जुड़े भूमि स्वामी और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

अवैध खनन पर सख्त रुख अपनाने का निर्देश
उपायुक्त ने साफ कहा है कि जिले के किसी भी इलाके में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण या परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त और विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. जिला खनन पदाधिकारी ने भी बताया कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए संयुक्त निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !