Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-20

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला

Seraikela News: सरायकेला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एक दिवसीय जीवनांक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन उपायुक्त, अपर उपायुक्त और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.


प्रशिक्षकों ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया की दी जानकारी

कार्यशाला के दौरान राज्य और जिला स्तर के प्रशिक्षकों ने जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन से जुड़े जरूरी दस्तावेज, पंजीकरण की प्रक्रिया, समय सीमा, लाभ और व्यावहारिक पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों और शंकाओं का नियमों और तथ्यों के आधार पर समाधान किया गया.

ऑनलाइन प्रविष्टि और अस्पताल पंजीकरण पर दिया गया जोर
उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में जारी किए जाने वाले सभी जन्म प्रमाण पत्रों की प्रविष्टि अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पोर्टल पर की जाए. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही जिले में संचालित सभी अपंजीकृत सरकारी और निजी अस्पतालों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. निजी अस्पतालों से जुड़े जन्म और मृत्यु के आंकड़ों का नियमित, सत्यापित और अद्यतन संधारण भी अनिवार्य बताया गया.

प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध बनाने का निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने प्रखंड और क्षेत्र स्तर पर सामने आ रही समस्याओं के समाधान पर भी जोर दिया और सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा.

अनेक विभागों के पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यशाला में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत प्रखंड और अंचल स्तर के संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !