Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Gamharia News: महुलडीह गांव में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Gamharia News: गम्हरिया थाना क्षेत्र के महुलडीह गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना को लेकर इलाके में फैले तनाव के बीच पुलिस को यह सफलता मिली है.


प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई 

 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने बताया कि यह घटना 20 तारीख को हुई थी. पीड़ित परिवार ने आज गम्हरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी शादीशुदा है.


गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल था
घटना की सूचना सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. पीड़िता का मेडिकल जांच पहले ही कराया जा चुका है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल है. लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके.

यह मामला एक बार फिर समाज में नाबालिगों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !