Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-22

Karim City College: करीम सिटी कॉलेज में फाउंडर्स डे का भव्य आयोजन, संस्थापक सैयद तफज्जुल करीम को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamshedpur: साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सैयद तफज्जुल करीम की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर फाउंडर्स डे का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर करीम ट्रस्ट के अधीन संचालित सभी शिक्षण संस्थानों ने अपने दूरदर्शी संस्थापक के प्रति श्रद्धा अर्पित की और साल भर की उपलब्धियों का लेखा-जोखा साझा किया।

गरिमामयी उपस्थिति और कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य रूप से करीम्स ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम और सेंट्रल करमिया स्कूल के अध्यक्ष सैयद मंसूर अली उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ हाफिज मोहम्मद वालीउल्लाह द्वारा तिलावत-ए-कुरान से हुआ। इसके पश्चात, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज, हाई स्कूल की प्रधानाध्यापिका वहीदा तबस्सुम और मिडिल स्कूल की प्रधानाध्यापिका तलत बानो ने अपने-अपने संस्थानों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट और उपलब्धियों को ट्रस्टी के समक्ष प्रस्तुत किया।

कहाँ थे, कहाँ हैं और कहाँ जाना है, सैयद अशफाक करीम

सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्टी सैयद अशफाक करीम ने शिक्षकों और प्राध्यापकों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने संस्था के भविष्य के विजन को साझा करते हुए कहा, हमारी नजर इस बात पर है कि हम कहां थे, कहां हैं, और हमें कहां जाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास है। इस दौरान पूर्व डायरेक्टर एजुकेशन डॉ. मोहम्मद जकरिया और सैयद मंसूर अली ने भी अपने विचार रखे।

सम्मान और पुरस्कार वितरण

समारोह का मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण रहा, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विशेष रूप से, संस्था में 25 वर्षों की निरंतर सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. एस.एम. यहिया इब्राहीम ने किया। अंत में सामूहिक रूप से कॉलेज तराना और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !