Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-24

Jamshedpur Mango: मानगो में प्लंबर बनकर घुसे तीन चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोचा, जमकर हुई धुनाई इलाके में सनसनी

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत गुरुद्वारा रोड पर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चोरी की नीयत से एक घर में घुसे तीन अपराधियों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े युवकों की पहचान ऋषभ, पवन मिश्रा और एक अन्य के रूप में हुई है। आक्रोशित लोगों ने तीनों चोरों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना का विवरण, ताला तोड़कर बटोर रहे थे कीमती सामान

जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा रोड निवासी उमाकांत सिंह के मकान में अखिलेश्वर दुबे बतौर किरायेदार रहते हैं। दुबे शुक्रवार को ही अपने पैतृक गांव सासाराम गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर शनिवार तड़के करीब 7:30 बजे तीन युवक प्लंबर बनकर घर में दाखिल हुए।

अपराधियों ने घर के तीन से चार कमरों का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे गहने व अन्य कीमती सामान समेटकर भागने की फिराक में थे। इसी दौरान पड़ोसियों को घर के भीतर संदिग्ध हलचल और ताला टूटने की भनक लग गई।

स्थानीय लोगों की तत्परता और आक्रोश

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी की और तीनों युवकों को धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। सूचना मिलने पर मानगो पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी किए गए कुछ सामान बरामद कर लिए हैं, जबकि अन्य सामानों की बरामदगी के लिए पुलिस पकड़े गए युवकों को साथ लेकर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्थानीय निवासियों के बीच डर और पुलिस के प्रति आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाके में सुबह-सुबह ऐसी घटना होना पुलिसिया गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पुलिस की चुप्पी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फिलहाल मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है और पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !