Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-26

Saraikela News: सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

Saraikela: सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया।


उपायुक्त ने दी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
अपने संबोधन में उपायुक्त ने उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों को सशक्त बनाना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी लें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


कई वरिष्ठ अधिकारी हुए उपस्थित 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत सहित जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। समारोह को और आकर्षक बनाने के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

लोगों ने फहराया झंडा 
गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे सरायकेला जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया और देशभक्ति गीतों के साथ इस राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और गर्व के साथ मनाया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !