Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-26

Jamshedpur News: जे. जी. स्कूल परडीह में पहली बार टुसू पर्व का भव्य सांस्कृतिक आयोजन, विधायक सबिता महतो रहीं मुख्य अतिथि

Jamshedpur: आज जे. जी. स्कूल, परडीह, जमशेदपुर में पहली बार मकर संक्रांति (टुसू पर्व) के पावन अवसर पर एक भव्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन ने विद्यालय परिसर को उत्सव और उल्लास के रंगों से भर दिया।

मुख्य अतिथि विधायक सबिता महतो हुई शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सबिता महतो  उपस्थित रहीं। उन्होंने मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। विद्यालय द्वारा इस तरह के आयोजन की उन्होंने सराहना की।

इस अवसर पर दिलीप महतो (समाजसेवी), जगदीश महतो (भाजपा मंडल), नित्यानंद महतो, आशुतोष महतो, तारापद सेन एवं दयाल महतो की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

विद्यालय की शिक्षिकाएँ ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएँ तंद्रा, सुषमा, रितु, नाजिया, समरीन, स्वीटी, अंकिता, अनुराधा एवं गंगा की सक्रिय भागीदारी रही। शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जे. जी. स्कूल की निदेशिका द्वारा विद्यालय में पहली बार मकर संक्रांति (टुसू पर्व) मनाने की यह पहल अत्यंत सराहनीय रही। यह पूरा कार्यक्रम जे. जी. स्कूल के डायरेक्टर एवं महावीर ट्रस्ट के संस्थापक विवेक महतो के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !