Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Dhalbhumgarh Accident News: धालभूमगढ़ में बड़ा हादसा, ट्रक रेल ओवरब्रिज की दीवार पर चढ़ा

Dhalbhumgarh Accident News: धालभूमगढ़ प्रखंड में एनएच-18 स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बहरागोड़ा से जमशेदपुर (टाटा) की ओर जा रहा एक अशोक लीलैंड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ब्रिज की गार्ड वॉल पर चढ़ गया.


हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, पुल पर लगा बिजली का खंभा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


ट्रक स्टेयरिंग अचानक जाम
ट्रक चालक ने बताया कि वाहन का स्टेयरिंग अचानक जाम हो गया था, जिसके कारण वह ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और दुर्घटना हो गई.

ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर साइड में लिखा हुआ पाया गया, जो NL 0AE 6704 है. आगे का नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दिया, जबकि पीछे का नंबर भी सही तरीके से पढ़ा नहीं जा सका. बताया जा रहा है कि वाहन का नंबर प्लेट छत्तीसगढ़ का हो सकता है.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सौभाग्य से इस हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन वाहन और पुल की संरचना को नुकसान पहुंचा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !