Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Dhalbhumgarh Accident News: धालभूमगढ़ में सड़क दुर्घटना, पुलिया से टकराई कार, दो महिलाएं गंभीर घायल

Dhalbhumgarh Accident News: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ. जमशेदपुर से आए चार लोग कार से यात्रा कर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी महतो होटल के पास स्थित नाला पुलिया से टकरा गई. कार में दो महिलाएं और दो पुरुष सवार थे.


दो महिलाओं की हालत गंभीर

हादसे में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दो लोगों को मामूली चोटें लगीं. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और सभी घायलों को धालभूमगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया गया.

फोर लेन सड़क बनने के बावजूद उस स्थान पर नया पुलिया नहीं 
जानकारी के अनुसार, सभी लोग बालेश्वर पिकनिक मनाकर लौट रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई. जिस जगह हादसा हुआ, वहां पुरानी और संकरी पुलिया है. फोर लेन सड़क बनने के बावजूद उस स्थान पर नया पुलिया नहीं बनाया गया, जिससे सड़क और पुलिया की चौड़ाई में अंतर रह गया. इसी कारण इस स्थान पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं.

हादसे में शामिल कार हुंडई i10 है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH 05 AB 8422 बताया गया है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस खतरनाक पुलिया पर जल्द नया पुल बनाया जाए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि आगे इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !