Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Seraikela News: अवैध खनन के खिलाफ चांडिल अनुमंडल में बड़ी कार्रवाई, लाखों घनफीट बालू जब्त

Seraikela News: सरायकेला खरसावां जिले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को जिला खनन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया, जहां कई स्थानों पर अवैध बालू भंडारण और खनन का खुलासा हुआ.

1 लाख 10 हजार घनफीट अवैध बालू जब्त
कार्रवाई के दौरान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के मौजा सपादा और सिरकाडीह तथा ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मौजा सोड़ो जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण पर छापेमारी की गई. जांच में तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा सपादा के सिरकाडीह में करीब एक लाख दस हजार घनफीट अवैध बालू जब्त किया गया. इसी क्रम में तिरुलडीह थाना क्षेत्र के ही मौजा सिरकाडीह में मिट्टी खनिज का अवैध उत्खनन करते हुए एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई, जिसे जब्त कर तिरुलडीह थाना को सौंप दिया गया.

अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त
वहीं ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा सोड़ो जारगोडीह में भी करीब 45 हजार घनफीट अवैध बालू भंडारण को जब्त किया गया. जब्त किए गए खनिज को ई-नीलामी के माध्यम से बेचने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इसी अभियान के तहत खनन विभाग की टीम ने नीमडीह थाना क्षेत्र के मौजा झीमडी का भी निरीक्षण किया. लाल टुंगरी स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में लौह अयस्क के अवैध उत्खनन से बने तीन बड़े गड्ढे पाए गए. इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने साफ किया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण और परिवहन को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !