Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Jamshedpur Breaking: सोनारी में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो बस्तियों में झड़प, पथराव में तीन घायल

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार रात को सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो बस्तियों के बीच विवाद हो गया। यह घटना एरोड्रम चौक के पास हुई, जहां संबलपुरिया बस्ती और तरुण बाल संघ से जुड़े लोगों के बीच गाना बजाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।


विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव किया गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में जायंतो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना के बाद दोनों बस्तियों के लोगों ने सोनारी थाना में एक दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मौके की स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।

इसके साथ ही बताया जा रहा है कि विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखे छोड़े गए थे, जो पास की दुकानों में जाकर गिर गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में चिंटू, मिंटू और आर्यन नामक युवकों की दुकानों में पटाखे घुसे थे। इसके बाद आक्रोशित होकर उनकी ओर से पत्थरबाजी की गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !