Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-28

Jharkhand News: झारखंड की सियासत में सुपर संडे, हेमंत सोरेन की वापसी के साथ मंत्रिमंडल विस्तार की आहट

Jharkhand: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे से लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं, झारखंड की सियासत में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की कुर्सी का फैसला अब दिल्ली में होने जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर आज बड़ी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायकों की शिकायतों पर मंथन होगा। सवाल साफ है—क्या कांग्रेस कोटे के मंत्री बने रहेंगे या बदले जाएंगे।

कैबिनेट में फेरबदल

विदेश दौरे से लौटते ही अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा झारखंड मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार को लेकर है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं और नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।बताया जा रहा है कि इस विस्तार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियो को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है क्योकि पिछले दिनों ही कांग्रेस के विधायकों ने पाने आला कमान को अपने मंत्रियो के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद आला कमान ने दिल्ली बुलाया और आज उन सभी मंत्री से कई सवाल जवाब हो सकती है ।

मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की सफल यात्रा के बाद रांची लौट आए। रांची एयरपोर्ट पर उनका और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और लंदन में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। 

सोरेन के अनुसार, वैश्विक मंच पर झारखंड की उपस्थिति से विकास के नए द्वार खुलेंगे। हालांकि, उनकी वापसी के साथ ही अब सबकी निगाहें झारखंड मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर टिकी हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल कर नए चेहरों को जगह दे सकते हैं।हलांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी झारखंड के सियासत में कुछ बड़ा संकेत दे रही है ।

राजनीति को नई दिशा

कुल मिलाकर, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी और आलाकमान तक पहुंची शिकायतें ही झारखंड मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव की सबसे बड़ी वजह बनती दिख रही हैं। अब सबकी नजर दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी है, जहां से झारखंड की राजनीति को नई दिशा मिल सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !