Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-29

Gamharia News: मतपत्र खरीद को लेकर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़, अव्यवस्था और सुरक्षा चूक पर उठे सवाल

Gamharia: गम्हरिया प्रखंड एवं अंचल कार्यालय परिसर गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे असामान्य भीड़ और अव्यवस्था का गवाह बना। मतपत्र खरीदने के लिए पहुंचे प्रत्याशी और उनके समर्थक परिसर में इकट्ठा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रशासन पर लगा आरोप
स्थानीय निवासियों और उपस्थित लोगों ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया। इस दौरान कई लोग गर्मजोशी और निराशा के बीच इंतजार कर रहे थे। कई लोगों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
निर्वाचन विभाग ने क्षेत्र के अंदर धारा 163 लागू की हुई है, लेकिन भारी भीड़ और अनुशासनहीनता के चलते अफरा-तफरी बढ़ती नजर आई। खास बात यह रही कि इस दौरान परिसर में किसी भी पुलिसकर्मी को तैनात नहीं देखा गया, जिससे सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे।

स्थानीय लोग इस स्थिति को लेकर नाराज
स्थानीय लोग इस स्थिति को लेकर नाराज हैं और उनका कहना है कि प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। कई लोगों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो इससे मतदाता और उम्मीदवार दोनों को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं 
अधिकारियों की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आम जनता और प्रत्याशियों की नजर अब प्रशासन की ओर है कि वह इस अव्यवस्था को कैसे नियंत्रित करता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !