Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Bokaro Incident: बोकारो में सनसनी, स्टील सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों से महिला का शव बरामद, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

Bokaro: झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में सोमवार की सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के समीप झाड़ियों से एक अज्ञात अधेड़ महिला का शव बरामद किया गया है। महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा शव

सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में महिला की सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव की हालत और सिर पर मिले गहरे चोट के निशान हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मृत महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि महिला के पहनावे और रहन-सहन से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी ग्रामीण इलाके की रहने वाली हो सकती है, हालांकि पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हाल के दिनों में लापता महिलाओं के मामलों की भी जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द अपराधियों तक पहुंचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !