Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Jamshedpur Fire Incident: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में स्कूल में लगी आग, कक्षा एक का कमरा पूरी तरह जलकर खाक

Jamshedpur: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु स्थित उत्क्रमित मध्य सरना विद्यालय में गुरुवार की देर रात आग लगने की घटना ने इलाके में दहशत पैदा कर दी। घटना लगभग रात 1 बजे की बताई जा रही है। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और आग को काबू में किया गया।

विद्यालय का कक्षा एक जलकर खाक 
आगजनी में विद्यालय का कक्षा एक का कमरा पूरी तरह जल गया है। कमरे में रखी किताबें, टीचिंग मटेरियल और डेस्क-बेंच सब राख में बदल गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सुबह जब वे स्कूल पहुंचे तो पूरी स्थिति देखकर स्तब्ध रह गए।

प्रधानाध्यापक ने कहा 
प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि “रात करीब 1 बजे स्कूल के पास रहने वाले कंचन दत्ता ने मुझे फोन किया था, लेकिन मैं फोन नहीं उठा सका। सुबह करीब 6 बजे जब मैंने उन्हें वापस कॉल किया, तो उन्होंने बताया कि स्कूल में आग लग गई थी और पुलिसकर्मी कमरे की चाबी मांग रहे थे। उन्होंने ही मुझे आग बुझा देने की जानकारी दी।”

उन्होंने आगे बताया कि “कक्षा एक के कमरे में किताबें, टीचिंग मटेरियल और डेस्क-बेंच सब जलकर खाक हो गए हैं। इस तरह की घटनाएं हमारे विद्यालय में अक्सर होती रही हैं। पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें पंखे और अन्य कीमती सामान गायब हो चुके हैं। इलाके के कुछ युवक अक्सर विद्यालय में अड्डेबाजी करते हैं, जिससे सुरक्षा की समस्या लगातार बनी रहती है।”

बाउंड्री वॉल की अत्यधिक जरूरत
प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल की अत्यधिक जरूरत है। इसके अलावा, स्कूल परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने की भी मांग है ताकि रात के समय अराजक तत्व स्कूल के पास आने से डरें और ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अभिभावक हुए चिंतित
पुलिस ने आगजनी की घटना की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग किसने लगाई। वहीं, विद्यालय प्रशासन और अभिभावक बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !