Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Bokaro News: बोकारो में राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता शुरू, 158 पुलिसकर्मी ले रहे भाग

Bokaro News: बोकारो स्थित झारखंड सशस्त्र पुलिस-4 परिसर के जैप-4 ग्राउंड में 20वीं राज्य स्तरीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर रहे.


यह प्रतियोगिता झारखंड सशस्त्र पुलिस-4, बोकारो के फायरिंग बट पर आयोजित की जा रही है, जो 31 जनवरी तक चलेगी. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 8 टीमों के 158 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं. इनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस, कोयला क्षेत्र बोकारो, कोल्हान क्षेत्र चाईबासा, पलामू क्षेत्र, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र हजारीबाग, दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र रांची, संथाल परगना क्षेत्र दुमका के साथ-साथ झारखंड जगुआर, अपराध अनुसंधान विभाग, रेल एवं विशेष शाखा की टीमें शामिल हैं.


विभिन्न पोजिशन में निशानेबाजी का प्रदर्शन
प्रतियोगिता में प्रतिभागी 5.56 एमएम इंसास राइफल, 9 एमएम रिवॉल्वर-पिस्टल और 9 एमएम कार्बाइन से विभिन्न पोजिशन में निशानेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों को अपनी क्षमता दिखाने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर देती हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिभागी अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे.

यह शूटिंग प्रतियोगिता प्रतिभाशाली पुलिस कर्मियों को आगे बढ़ने और अपनी दक्षता साबित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !