Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

Tatanagar Rail Accident: टाटा–बादामपहाड़ रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

Tatanagar: टाटा–बादामपहाड़ रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह घटना कुदादा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद उसका शव कुदादा रेल ट्रैक की पटरी पर पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार युवक का शव रेलवे खंभा नंबर पी623/2जी के पास पटरी से बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी जा रही है। हालांकि, युवक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मृतक की पहचान के बाद ही होगा पोस्टमार्टम
फिलहाल पुलिस आसपास के सभी थानों को सूचना भेजकर मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी 
पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत महज एक दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई और वजह भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !