Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-30

National Weather: दिल्ली NCR में फिर पलटेगा मौसम, 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, जानें यूपी, बिहार से पंजाब तक मौसम का हाल

Delhi: दिल्ली एनसीआर में बारिश के दो दौर के बाद सर्दी बढ़ गई है. आसमान में छाए बादलों के बीच सुबह और शाम के वक्त सर्दी बढ़ गई है. शीत लहर के कारण गलन और कंपकंपाहट बढ़ गई है. 30 जनवरी को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ धुंध बने रहने के आसार हैं. जबकि 31 जनवरी से मौसम फिर पलटने वाला है और 3 दिन बारिश होने के आसार हैं. 


ऐसे में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में अभी मौसम खुलने के आसार नहीं है. ये 23 जनवरी और 27 जनवरी के बाद तीसरा मौका होगा, जब दिल्ली एनसीआर में बरसात आएगी. इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि एक फरवरी से ठंड में थोड़ी राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. 

31 जनवरी से तीन दिन बारिश के संकेत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 जनवरी की दोपहर से घने बादल छाएंगे. कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिलेगा. बिजली कड़कने, बादल गरजने के साथ सुबह से शाम तक दो-तीन बार बारिश का दौर देखने को मिलेगा. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं.ऐसा ही मौसम 1 फरवरी को बजट के दिन भी देखने को मिलेगी और गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है. साथ ही तेज हवाएं भी इस दौरान चलेंगी.

उत्तर भारत में मौसम का हाल

1-2 फरवरी को दिल्ली, यूपी में बारिश की प्रबल संभावना हैं. 1-2 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना,31 जनवरी को कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश,1-2 फरवरी को उत्तराखंड में गरज चमक के साथ बिजली बारिश गिरने और बर्फबारी की चेतावनी, 31 जनवरी से 3 फरवरी तक राजस्थान में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !