Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-31

Jharkhand News: हजारीबाग की आर्या किशोर बनीं टी20 वर्ल्ड कप एडिडास जर्सी कैंपेन का हिस्सा, क्रिकेट सितारों संग झारखंड का नाम किया रोशन

Jharkhand: झारखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में हजारीबाग की रहने वाली आर्या किशोर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। आर्या को भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लॉन्च की गई टी20 वर्ल्ड कप एडिडास जर्सी के आधिकारिक कैंपेन में मॉडल के रूप में शामिल होने का अवसर मिला है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 

झारखंड के उभरते युवाओं को दी प्रेरणा
इस प्रतिष्ठित कैंपेन में आर्या देश के जाने-माने क्रिकेट सितारों हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा के साथ नजर आईं। इतने बड़े मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर आर्या ने न सिर्फ अपनी मेहनत और प्रतिभा को साबित किया है, बल्कि झारखंड के उभरते युवाओं को भी प्रेरणा दी है।

धीरे-धीरे बनाई इंडस्ट्री में जगह 
हजारीबाग में जन्मी आर्या किशोर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। कम उम्र से ही उन्हें फैशन और कैमरे की दुनिया में रुचि थी, जिसके चलते उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा। निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और लगन के बल पर आर्या ने धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।

वर्तमान समय में आर्या दिल्ली में रहकर मॉडलिंग के साथ-साथ अभिनय और पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वे अब तक रिलायंस, लैक्मे जैसे कई नामचीन और प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने तरंग ग्रुप हजारीबाग द्वारा आयोजित मॉडलिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।

परिवार का सहयोग से पहुंची यहां तक 
अपनी इस बड़ी सफलता पर आर्या ने विनम्रता से इसका श्रेय अपने माता-पिता, बहन, शिक्षकों और मार्गदर्शकों को दिया है। उनका कहना है कि परिवार और गुरुजनों का सहयोग न मिलता तो यह मुकाम हासिल करना संभव नहीं होता।

झारखंड बेटियों को मिला आदेश 
आर्या किशोर की यह उपलब्धि झारखंड के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उनके इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है, जहां से निकलकर युवा देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !