Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Mango Mayor Election: मानगो मेयर चुनाव, सरयू राय और बन्ना गुप्ता के बीच निजी जंग, मेयर के पति वाले बयान पर मचा सियासी बवाल

Mango: मानगो मेयर चुनाव को लेकर शहर की राजनीति में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बीच जुबानी जंग अब व्यक्तिगत आरोप- प्रत्यारोप तक पहुंच गई है. सरयू राय ने एक पोर्टल से बातचीत में बन्ना गुप्ता पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी पत्नी को मानगो मेयर चुनाव में उतारकर निर्लज्जता की हद कर दी है और अब वे मेयर के पति कहलाना चाहते हैं. इस बयान के बाद सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई.


सवाल उठाना राजनीति का स्तर गिराना

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बन्ना गुप्ता ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि जब कोई महिला जनप्रतिनिधि बनती है तो उसके पति को उसी पहचान से संबोधित किया जाना सामान्य बात है. अगर उनकी पत्नी चुनाव जीतती है तो वे गर्व से मेयर के पति कहलाएंगे. इसमें शर्म जैसी कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उनकी विधिवत विवाहिता धर्मपत्नी हैं और इस पर सवाल उठाना राजनीति का स्तर गिराना है. 

जुबानी जंग और तेज होने के संकेत

बन्ना गुप्ता ने सरयू राय पर भी व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा कि राजनीति मुद्दों पर होनी चाहिए, न कि निजी जीवन पर कटाक्ष के जरिए. उन्होंने इशारों-इशारों में राय पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए. मेयर चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी ने शहर की सियासत को और गरमा दिया है. आने वाले दिनों में यह जुबानी जंग और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !