Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। चुनावों में अवैध शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के सख्त निर्देश के बाद उत्पाद विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की इस सघन छापेमारी से अवैध शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
इन इलाकों में हुई छापेमारी
उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के कई संवेदनशील इलाकों में एक साथ दबिश दी। छापेमारी का मुख्य केंद्र ये क्षेत्र रहे, कांकेबार, गोसा, रानी बागी भारी मात्रा में शराब और जावा महुआ जब्त अवर निरीक्षक कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के निर्माण स्थलों भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मौके से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए, करीब 500 किलो जावा महुआ जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
40 लीटर तैयार महुआ शराब, एक गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई
इस मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। छापेमारी के दौरान कांकेबार निवासी राहुल कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। उत्पाद विभाग ने पकड़े गए आरोपी और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा 47(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि चुनावों के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।