Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

IND Vs ENG U19: भारत ने छठी बार अंडर-19 विश्व कप पर जमाया कब्जा,फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से हराया, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुई दुनिया

Cricket: भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। 


जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई।टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत से ज्यादा चर्चा 14 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी की हो रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में मात्र 80 गेंदों पर 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलकर वैभव ने न केवल भारत को छठा विश्व कप दिलाया, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों को अपना मुरीद बना लिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !