Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Seraikela Breaking: सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह

Seraikela Breaking: सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है. शनिवार को अध्यक्ष पद के सभी वैध प्रत्याशियों को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए. इसके साथ ही अब प्रत्याशी अपने चिन्ह के साथ जनसंपर्क और प्रचार अभियान में जुटेंगे.
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार यह कदम उठाया गया है. चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही अब प्रचार कार्य को गति मिलेगी.

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और उनके आवंटित चुनाव चिन्ह इस प्रकार हैं:
  • जलेश कवि - एसी
  • प्रताप आदित्य सिंहदेव - छड़ी
  • प्रदीप कुमार आचार्य - चूड़ी
  • मनोज कुमार चौधरी - टॉर्च
  • सनंद कुमार आचार्य - बेंच
  • सनातन मुंडा - बिस्कुट
  • सुमित कुमार चौधरी - बक्सा

निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रचार करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !