Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Jamshedpur Fire Incident: बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित संडे मार्केट में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बेदी टेंट एंड इवेंट की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते दुकान से तेज धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
धुएं को उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत टेंट हाउस के संचालक राजू बेदी को इसकी जानकारी दी। साथ ही दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। 

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू 
आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक टेंट हाउस में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

लगभग दो से तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
इस अग्निकांड में टेंट, कुर्सियां, सजावटी सामान और अन्य इवेंट से जुड़ी सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। प्राथमिक आकलन के अनुसार इस आगजनी में लगभग दो से तीन लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

आग लगने के कारणों की जांच जारी 
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आग कैसे लगी और इसके पीछे कोई लापरवाही तो नहीं थी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !