Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी संग पहुंचे रजरप्पा, माँ छिन्नमस्तिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से राज्य की जनता के सुख, समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की कामना की।

मुख्यमंत्री ने नारियल बलि अर्पित की
पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने नारियल बलि अर्पित की और परंपरा के अनुसार रक्षा सूत्र बंधवाया। उन्होंने शीश झुकाकर माँ छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर के विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपूर्ण विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

रजरप्पा मंदिर न्यास समिति ने दोनों का किया स्वागत 
दर्शन-पूजन के पश्चात रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन का आत्मीय स्वागत किया। समिति की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !