Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Jamshedpur News: जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव, बजट 2026–27 को बताया झारखंड के विकास की नई दिशा

Jamshedpur: भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। उनके आगमन पर बिष्टुपुर स्थित होटल शौर्य इन में केंद्रीय बजट 2026–27 को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जहां उन्होंने बजट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

केंद्र सरकार का यह बजट का उद्देश्य 
केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि बजट में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों में उपयोग होने वाली आवश्यक दवाइयों की कीमतों में कमी जैसे अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं। इससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और झारखंड के विकास को भी गति मिलेगी।

सामाजिक और आर्थिक रूप से मिलेगी मजबूती 
उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 गरीब, किसान, महिला, युवा और आदिवासी समाज को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट विशेष रूप से नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने वाला है और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से झारखंड समेत पूरे देश को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी।

कई नेता रहे उपस्थित 
इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे। सभी ने बजट को जनकल्याणकारी बताते हुए इसके दूरगामी प्रभावों पर अपने विचार साझा किए।

पत्रकार वार्ता के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला है और झारखंड सहित पूरे देश के समग्र विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !