इस बैठक में प्रेक्षकों की मौजूदगी में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने हेतु प्रतिनियुक्त मानगो नगर निगम के व्यय प्रेक्षक स्वामीनाथन, सामान्य प्रेक्षक जितेन्द्र कुमार देव, जुगसलाई नगर परिषद निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार साह, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशानिर्देश
बैठक में निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशानिर्देश एवं प्रेक्षकों की निगरानी में मतदान व मतगणना प्रक्रिया कराने का निर्देश दिया। कार्मिक कोषांग को चुनाव डियूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर इंट्री करें तथा निर्धारित तिथि को चुनाव कार्य में लगाने से पूर्व रेंडमाईजेशन करने का निर्देश दिया। चुनाव कार्य से मुक्त करने हेतु समर्पित आवेदन के निष्पादन हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन करें। व्यय प्रेक्षके कोषांग को निर्धारित तिथि की सूचना उम्मीदवारों को देते हुए निर्वाचन व्यय का लेखा संधारण कराने का निर्देश दिया। सामग्री कोषांग को जरूरी सामग्री का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य सामग्रीयों की आपूर्ति स्थानीय स्तर से सुनिश्चित करने तथा पोलिंग पार्टी, रवानगी तथा मतपेटिका प्राप्ति स्थल, मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने को कहा। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त संख्या में छोटी बड़ी गाड़ियों का वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन करने का निर्देश दिया।
मतदाता पर्ची घर घर वितरण कराने का निर्देश
उम्मीदवारों सहित क्षेत्र के सभी लोगों का शस्त्र जमा करने की कार्रवाई करने, उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार की परमिशन सुविधा के लिए सिंगल विंडों सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदास्ता टीम को सक्रिय कर निगरानी बढ़ाने तथा कार्रवाई करने, मतदान केन्द्रों में मुलभुत सुविधा का सर्वे कर व्यवस्था ठिक करने मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के सुविधा के लिए निर्वाध बिजली तथा माता समिति के माध्यम से भोजन की व्यवस्था कराने एवं मतदान से 12 दिन पूर्व मतदाता पर्ची घर घर वितरण कराने का निर्देश दिया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कोषांग अपने अपने दायित्व का निर्वाहन जिम्मेवारी से करें, निर्वाचन कार्य में लापरवाही की कोई गुंजाईश नहीं है। निर्वाचन कार्य टीम भावना, आपसी समन्वय तथा आयोग के दिशानिर्देश में किया जाना है।
निगरानी और व्यय पर पैनी नजर
बैठक में मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के व्यय व सामान्य प्रेक्षक भी मौजूद थे। उड़नदस्ता टीम को सक्रिय कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और अवैध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उम्मीदवारों को उनके चुनावी खर्च का लेखा-जोखा निर्धारित प्रपत्र में संधारण करने को कहा गया है।