Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Bihar News: CTET परीक्षा पर बवाल, समय पर नहीं पहुंचे प्रश्नपत्र, हजारों अभ्यर्थियों ने किया बहिष्कार और जमकर हंगामा

Bihar: बिहार के वैशाली में CTET परीक्षा देने आए संत जॉन्स परीक्षा केंद्र पर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों का कहना है कि सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए हजारों अभ्यर्थी तय समय से पहले केंद्र पहुंच चुके थे, लेकिन सुबह 11 बजे तक प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने से सब्र का बांध टूट गया और हालात बेकाबू हो गए। यह पूरा मामला वैशाली थाना क्षेत्र के केशोपुर स्थित संत जॉन्स एकेडमी परीक्षा केंद्र का है, जहां एक हजार से अधिक परीक्षार्थी CTET परीक्षा देने पहुंचे थे। 

निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब प्रश्नपत्रों का कोई अता-पता नहीं चला, तो परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। बेचैन अभ्यर्थियों ने इसे शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की घोर लापरवाही करार देते हुए जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोश इस कदर बढ़ा कि अभ्यर्थी केंद्र से बाहर निकल आए और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। देखते-देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

फिलहाल परीक्षा इस केंद्र पर नहीं

 हंगामे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू की। परीक्षा केंद्र पर देर से प्रश्नपत्र लेकर अधिकारी पहुंचे, तो परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र लेने से साफ इनकार कर दिया और परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। स्थिति की नज़ाकत को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। पूरे घटनाक्रम की सूचना वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। फिलहाल परीक्षा इस केंद्र पर नहीं हो सकी है। 

SDPO गोपाल मंडल ने बताया

इस पूरे मामले पर सदर SDPO गोपाल मंडल ने बताया कि CTET की परीक्षा चल रही थी, लेकिन उत्तरपुस्तिका और प्रश्नपत्र देर से पहुंचने के कारण परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। हालांकि परीक्षा केंद्र प्रबंधक का कहना है कि 01 बजे से परीक्षा शुरू की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था की बदहाली और प्रशासनिक तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !