Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Anupamaa Fees Increase: अनुपमा की कामयाबी ने बदली रुपाली गांगुली की किस्मत, शो की सफलता से आसमान छूने लगी फीस

Entaitemnet: टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे चेहरे होते हैं जो दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं रुपाली गांगुली, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और सादगी भरे अंदाज से घर-घर में पहचान बनाई है। खासतौर पर सुपरहिट टीवी शो अनुपमा ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। शो की सफलता का असर उनकी कमाई पर भी साफ दिखाई देता है।

रुपाली गांगुली के करियर की शुरुआत
अगर रुपाली गांगुली के करियर की शुरुआत की बात करें तो उस समय उनकी फीस इतनी ज्यादा नहीं थी। लेकिन जैसे-जैसे उनका स्टारडम बढ़ा और अनुपमा दर्शकों के बीच छा गया, वैसे-वैसे उनकी फीस में भी तेजी से इजाफा हुआ। साल 2020 में शुरू हुआ यह शो आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। लंबे समय तक टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले इस शो ने रुपाली को टीवी की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

रुपाली की फीस में भी बड़ा बदलाव
शो की शुरुआती दौर की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुपाली गांगुली को हर एपिसोड के लिए करीब 30 हजार से 35 हजार रुपये तक मिलते थे। वहीं उनके को-स्टार्स गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे को उस समय करीब डेढ़-डेढ़ लाख रुपये प्रति एपिसोड फीस दी जाती थी। लेकिन समय के साथ चीजें बदलीं और शो की सफलता के साथ रुपाली की फीस में भी बड़ा बदलाव आया।

लाख से 3.5 लाख रुपये तक करती चार्ज रूपाली 
अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रुपाली गांगुली एक एपिसोड के लिए लगभग 3 लाख से 3.5 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। आज वे इस शो का सबसे मजबूत चेहरा मानी जाती हैं और माना जाता है कि शो की लोकप्रियता में उनका बहुत बड़ा योगदान है।
अगर बाकी कलाकारों की बात करें तो शो में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्हें प्रति एपिसोड लगभग 30 हजार से 40 हजार रुपये तक मिलते हैं। इनमें निधि शाह और आशीष महरोत्रा जैसे कलाकारों के नाम शामिल बताए जाते हैं।

करीब 6 सालों में इस शो के लगभग 1800 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित
अनुपमा टीवी के सबसे सफल शोज में गिना जाता है। पिछले करीब 6 सालों में इस शो के लगभग 1800 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं, जो इसकी लगातार सफलता को दर्शाता है। दर्शक इस शो को टीवी के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।

रुपाली गांगुली की गिनती ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में
कुल मिलाकर, रुपाली गांगुली ने अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। आज उनकी गिनती टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में होने लगी है, जो उनके बढ़ते स्टारडम और दर्शकों के प्यार को दिखाता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !