समारोह के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों
समारोह के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंग्रेज़ी और विज्ञान विषय में सान्झ, जिज्ञांसा साहू को हिंदी विषय के लिए व सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार इसके साथ ही भागीरथी नारायण पुरस्कार व चिन्मय गौरव पुरस्कार प्रदान किया। अनुभव कुमार को गणित के लिए, दीप्ति आर्या को विज्ञान एवं सबसे नियमित विद्यार्थी का पुरस्कार, नमन प्रसाद को सामाजिक विज्ञान एवं सबसे नियमित छात्र का पुरस्कार, अनुभव कुमार एवं सांझ को टाटा कमिंस अवार्ड प्रदान किया गया। शिवम राज को सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार मिला। विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए विशेष श्रेणियों में भी सम्मान दिए गए। अवार्ड ऑफ डिस्टिंक्शन से कुशाग्र चौधरी और निहारिका चौधरी को सम्मानित किया गया। नेतृत्व क्षमता के लिए लीडरशिप अवार्ड सोहम श्रीवास्तव एवं तुहिना दलाल को प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष सम्मान मिला। बेस्ट डांसर के रूप में तुहिना दलाल एवं सौम्या कुमारी को, बेस्ट सिंगर के रूप में मेहुल राज तथा श्रृष्टि वर्मा को सम्मानित किया गया। मेहुल राज को मोस्ट डिपेंडेबल एंड डिलिजेंट और श्रृष्टि वर्मा को मोस्ट अमिकेबल स्टूडेंट का अतिरिक्त सम्मान भी प्राप्त हुआ।
खेलकूद एवं रचनात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए बेस्ट एथलीट का पुरस्कार अभिमन्यु लोहार और रिया कुमारी को प्रदान किया गया, जिसमें रिया कुमारी को नेशनल अचीवर एवं मोस्ट अडैप्टेबल न्यूकमर का विशेष सम्मान भी दिया गया। बेस्ट आर्टिस्ट के रूप में अरुणावा गिरी, राज गोराई और मान्या कुमारी को सम्मानित किया गया, जबकि बेस्ट एकम्पनिस्ट का पुरस्कार देबारुण सेन पर को मिला। अनुशासन, नियमितता और उत्तरदायित्व के लिए भी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सराहा गया।
इसके अतिरिक्त दसवीं के विभिन्न अनुभागों से क्लास टीचर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया अवार्ड, मोस्ट पर्सिवियरिंग, मोस्ट रिस्पॉन्सिबल, गुड समैरिटन, मोस्ट एब्युलिएंट, मोस्ट अमिकेबल, मोस्ट ग्रैंडिलोक्वेंट, मोस्ट वेल बिहेव्ड, मोस्ट रेगुलर, मोस्ट अडैप्टेबल तथा डिपेंडेबल एंड डेलिजेंट जैसी श्रेणियों में भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
छात्रा उप कप्तान तूहीना दलाल ने विद्यार्थियों की ओर से आभार अभिव्यक्त किया, साथ ही अभिभावक वर्ग की ओर से कृतज्ञता अभिव्यक्ति की गई। इसके उपरांत छात्र उप कप्तान सोहम श्रीवास्तव ने दसवीं के सभी छात्रों को शपथ ग्रहण करवाया।
सहयोग के लिए आभार व्यक्त
“सिद्धिर्भवतु” सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रेरणा और उत्कृष्टता के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। समारोह के अंत में विद्यालय की प्राचार्या मीना विल्खू ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।