Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Jamshedpur Sonari Fire : शॉर्ट सर्किट से पुआल टाल में लगी भीषण आग, तीन दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

Jamshedpur : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत न्यू ग्वाला बस्ती स्थित यादव भवन के पास मंगलवार रात करीब 8 बजे एक पुआल टाल में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते तेज़ी से फैलने लगीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग के बढ़ते स्वरूप को देखकर पास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।


हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुआल टाल में रखा सारा पुआल जलकर राख हो गया, जिससे संबंधित परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की पुष्टि की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !