Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Sahibganj Crime News: अवैध संबंध का राज खुलने के डर से मां और प्रेमी ने 15 वर्षीय बेटे की कर दी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Sahibganj: साहिबगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक 15 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी ही मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

अवैध संबंध बना मासूम की मौत की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक आयुष साह की मां मीनू देवी का अपने ही रिश्तेदार, भगीना रोहित साह, के साथ कथित अवैध संबंध था। सात फरवरी को मीनू देवी का पति हेमंत साह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान मीनू देवी ने रोहित को घर बुलाया।

बताया जा रहा है कि जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी आयुष ने अपनी मां को देख लिया। अचानक हुई इस घटना से घबराकर किशोर ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि राज खुलने के डर से दोनों ने मिलकर आयुष को काबू में किया और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद रची गई साजिश
वारदात को छुपाने के लिए आरोपी मां और उसके प्रेमी ने आयुष के शव को घर के पीछे स्थित तालाब किनारे फेंक दिया। कुछ देर बाद जब हेमंत साह घर लौटे, तो मीनू देवी ने बेटे के लापता होने की कहानी गढ़ दी। उसने बताया कि आयुष बाथरूम जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। थोड़ी देर बाद आयुष का शव तालाब किनारे मिला। आनन-फानन में उसे बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रेफर कर दिया। बाद में पाकुड़ के सोनाजोड़ी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दाह संस्कार से पहले पुलिस ने रोका
परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने कई बिंदुओं पर पड़ताल की। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने मीनू देवी और रोहित साह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !