Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Bokaro News: बोकारो के सुरक्षित LIC कॉलोनी में दिनदहाड़े 32 लाख के जेवरात और नकदी की चोरी

Bokaro: बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के LIC कॉलोनी जीवन कुटीर के आवास संख्या E -2 में कल महाशिवरात्रि के दिन दिन के उजाले में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।चोरों ने घर के दरवाजे को तोड़ घर के अलमीरा में रखे 32 लाख के जेवरात और 60 हजार नकदी की चोरी कर ली। 


शादी का कार्ड देने गए थे फिर घर का ताला टूटा पाया

इसकी जानकारी कल शाम घर वालों को एक पारिवारिक मित्र ने दी, जब वह शादी का कार्ड देने घर में आए थे। इस दौरान घर का ताला टूटा हुआ पाया। इस कॉलोनी में एलआईसी के अधिकारी और कर्मचारी रहते हैं। कॉलोनी पूरी तरह से सुरक्षित है और चार सुरक्षा गार्ड यहां तैनात है। घटना की जानकारी सेक्टर 6 थाना पुलिस को दी गई है। सेक्टर 6 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के गंभीरता को देखते हुए डीएसपी सिटी आलोक रंजन मौके पर पहुंचे और पड़ताल करते हुए घर वालों से जानकारी ली। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया।जानकारी के मुताबिक एलआईसी अधिकारी मनीष सहाय अपनी पत्नी के साथ 12 फरवरी को मथुरा गए हुए थे।

आगे बताया कि 

मनीष शाह की बेटी अंजलि ने बताया कि कल शाम चोरी की जानकारी पारिवारिक मित्र से मिली तब वह कोलकाता से आई है देखा तो पता चला घर के अलमीरा में रखें लगभग 32 लख रुपए के जेवरात की चोरी की गई है₹60000 नकद भी चोरों ने ले जाने का काम किया है। घर में रखे अन्य सामान को चोरों ने हाथ तक नहीं लगाया है। अंजलि ने बताया कि यहां मेरा बचपन बीता है। लेकिन आज तक इस तरह की घटना नहीं हुई है जबकि यहां गार्ड भी तैनात है। 

 कॉलोनी में तैनात सुरक्षा कर्मी जटाधारी महतो ने बताया कि कल शाम चोरी की जानकारी हुई है। उससे पहले घर पूरी तरह से सुरक्षित था। कोई भी कॉलोनी में आता है तो उसकी एंट्री की जाती है। लेकिन कल शिवरात्रि होने के कारण लोगों की एंट्री पूजा के कारण नहीं हुई थी ऐसा कभी हम लोगों ने सोचा भी नहीं था किस तरह की घटना होगी।

डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि 12 फरवरी से मलिक घर में नहीं थे।पुलिस जांच में जुटी है। सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द चोर को सामान के साथ पकड़ा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !