Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Jharkhand News: बजट सत्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष का किया स्वागत

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया. सत्र के सुचारू संचालन और विधायी कार्यों को लेकर इस मुलाकात को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष के साथ शिष्टाचार भेंट कर सदन की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा की.

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया मुख्यमंत्री का अभिनंदन
विधानसभा परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्य के शीर्ष अधिकारियों द्वारा औपचारिक स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा और पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक मौजूद रहे. इनके अलावा झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया. स्वागत की इन औपचारिकताओं के बाद मुख्यमंत्री सदन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए रवाना हुए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !