Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-18

Ramgarh News: नगर निकाय चुनाव से पहले रामगढ़ में आबकारी विभाग कार्रवाई, भारी मात्रा में महुआ और शराब जब्त

Ramgarh News: झारखंड में 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं. सहायक आयुक्त अरविंद कुमार के नेतृत्व में विभाग की टीम ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार, कैथा, पारसडीह और कुसुमटोला इलाकों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया.

400 किलो जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब बरामद
इस कार्रवाई के दौरान मौके से लगभग 400 किलो जावा महुआ और 35 लीटर महुआ शराब बरामद की गई. इसके अलावा अवैध रूप से चल रही कई शराब भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट कर दिया गया.

मामले में तीन लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (ए) के तहत केस दर्ज किया गया है. प्रशासन ने साफ कहा है कि चुनाव के दौरान गैरकानूनी कामों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !