चुनावी मेंढकों पर साधा निशाना
सांसद ने स्थानीय राजनीति में सक्रिय नए चेहरों पर तंज कसते हुए उन्हें बरसाती मेंढक करार दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में कई ऐसे चेहरे मैदान में हैं जो सिर्फ चुनाव के वक्त ही बिलों से बाहर निकलते हैं। जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह ऐसे लोगों के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धनबाद की जनता केवल काम और विकास की राजनीति को प्राथमिकता देगी।
विकास का खाका, जाम से मुक्ति और बुनियादी ढांचा
ढुलू महतो ने सांसद बनने के बाद अपने अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि धनबाद को जाम की समस्या से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गोविंदपुर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। गयापुल चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रगति पर है। निरसा जल्द ही यहाँ भी फ्लाइओवर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।
राज्य सरकार पर साधा निशाना, एयरपोर्ट और चिड़ियाघर का मुद्दा
सांसद ने धनबाद की बड़ी योजनाओं में हो रही देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, राज्य सरकार हमें जमीन उपलब्ध कराए, हम 6 महीने के भीतर धनबाद में एयरपोर्ट बनाकर खड़ा कर देंगे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में चिड़ियाघर नहीं खुल पाने का एकमात्र कारण सरकार द्वारा जमीन का आवंटन न करना है। सांसद ने विश्वास जताया कि संजीव कुमार की जीत से नगर निगम और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल बनेगा, जिससे धनबाद के विकास को नई गति मिलेगी।