Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jamshedpur Accident: सोनारी मरीन ड्राइव–XLRI गोलचक्कर के पास भारी वाहन पलटा

Jamshedpur: शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे सोनारी मरीन ड्राइव स्थित XLRI गोलचक्कर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब हाता से पटना की ओर जा रहा स्टील से लदा 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

गलत दिशा से आ रही बाइकों को बचाने में हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने गलत दिशा से आ रही दो बाइकों को बचाने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। तेज ब्रेक लगने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

पटना भेजा जा रहा था स्टील का सामान
ट्रक में आयरन स्पंच लदा हुआ था, जिसे बिहार के पटना भेजा जा रहा था। दुर्घटना के बाद पलटे हुए ट्रक से सामान निकालकर दूसरे वाहन में लोड किया गया, ताकि परिवहन कार्य जारी रखा जा सके।

चालक को आई हल्की चोटें
इस घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

पुलिस की देरी से पहुंचने पर नाराजगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सुबह 5:30 बजे हुआ, लेकिन पुलिस लगभग 11 बजे मौके पर पहुंची। जिससे पुलिस की कार्यप्राणी पर गंभीर सवाल उठते है। 

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे
मरीन ड्राइव–XLRI गोलचक्कर क्षेत्र में पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था को सख्त करने और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !