Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Mango Municipal Elections: पूर्व मंत्री राजा पीटर ने एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Jamshedpur: मानगो में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व मंत्री राजा पीटर ने एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ उन्होंने उलिडीह स्थित आदिवासी हाई स्कूल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन समाज के अधिकारों और आत्मसम्मान के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।

घर-घर पहुंचकर मांगा समर्थन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद राजा पीटर ने आसपास के विभिन्न इलाकों में लोगों से संपर्क कर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने नागरिकों से बातचीत करते हुए स्थानीय समस्याओं और अपेक्षाओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए संगठित प्रयास जरूरी हैं और इसके लिए मतदाताओं का सहयोग अहम है।

स्थानीय विकास को बताया प्राथमिकता
राजा पीटर ने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संध्या सिंह का फोकस मानगो क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर रहेगा। इसमें सड़क मरम्मत और निर्माण, नाली-नाले की व्यवस्था में सुधार, नियमित पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, पार्क और सामुदायिक स्थलों का विकास तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना शामिल है।

विभिन्न वर्गों के लिए योजनाओं पर जोर
उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद परिवारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को प्राथमिकता के साथ लागू करने का प्रयास होगा। उनका कहना था कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

इस जनसंपर्क अभियान में जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, वार्ड संख्या 6 के प्रत्याशी संतोष समंत, नीरज सिंह, आकाश शाह, प्रेम सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !