Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Seraikela News: सरायकेला में नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा, काशी साहू महाविद्यालय बना डिस्पैच व मतगणना केंद्र

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां में नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सरायकेला स्थित काशी साहू महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया. इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्र के रूप में चिह्नित स्थानों का जायजा लिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने पेयजल, शौचालय, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया.

इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन सामग्रियों की पैकेजिंग प्रक्रिया का भी अवलोकन किया. अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पैकेट में निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप सभी आवश्यक सामग्री अनिवार्य रूप से शामिल की जाए, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !