Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-20

Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला: कहा:- “कांग्रेस के डीएनए में भारत विरोधी भावनाएं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को किया बदनाम”

Jharkhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है. आदित्य साहू ने विशेष रूप से नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वहां कांग्रेस नेताओं के व्यवहार और प्रदर्शन ने देश की मर्यादा को ठेस पहुंचाई है.

डीएनए में भारत विरोधी भावनाओं का आरोप
साहू ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही भारत विरोधी सोच बसी है, जो विभाजन के समय से ही उनके फैसलों में साफ नजर आती है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सत्ता के बिना इतनी हताश हो चुकी है कि वह अब देशद्रोह की सीमा तक पहुंच गई है. भाजपा अध्यक्ष के अनुसार, राहुल गांधी ने कई बार विदेशी धरती पर जाकर भारत की प्रगति के प्रति नकारात्मकता फैलाई है और सर्जिकल स्ट्राइक जैसी सैन्य उपलब्धियों पर सवाल उठाकर भारतीय सेना का अपमान किया है.

टुकड़े-टुकड़े गैंग और माफी की मांग
कांग्रेस पर आतंकवादियों और टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी की राजशाही सोच अब देश के लिए खतरनाक साबित हो रही है. उन्होंने मांग की है कि कांग्रेस नेतृत्व को अपनी इन हरकतों के लिए देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और प्रायश्चित करना चाहिए. साहू के मुताबिक, कांग्रेस केवल अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए भारत की वैश्विक साख को दांव पर लगा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !