Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-01

Garhwa News: अंधविश्वास के कारण तीन वर्षीय मासूम की मौत के मामले में वार्ड पार्षद समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Garhwa: गढ़वा जिला के बारडीहा थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अंधविश्वास और बदले की भावना में एक तीन वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

तंत्र-मंत्र के शक में रची गई साजिश
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्हें संदेह था कि मृतक बच्चे के पिता ने तंत्र-मंत्र के जरिए उनकी मां को नुकसान पहुंचाया था। आरोपी की मां की कुछ वर्ष पहले लंबी बीमारी के कारण मौत हो गई थी, लेकिन परिवार इस भ्रम में था कि उसकी मृत्यु जादू-टोने के कारण हुई। इसी गलतफहमी और प्रतिशोध की भावना में उन्होंने मासूम को निशाना बनाया।

अपहरण के बाद जहर देकर की हत्या
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने साजिश के तहत बच्चे का अपहरण किया। उसके भोजन में सल्फास मिलाकर उसकी जान ले ली गई। वारदात के बाद शव को घर में छिपाकर रखा गया और देर रात सुनसान स्थान पर खेत में फेंक दिया, ताकि किसी को शक न हो।

डॉग स्क्वॉड ने खोला राज
घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद ली। खोजी कुत्ता सीधे एक आरोपी के घर तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में पूरा मामला सामने आया और उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सल्फास की गोलियां बरामद
पुलिस ने आरोपी के घर से सल्फास की बची हुई गोलियां भी बरामद की हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। यह घटना एक बार फिर समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को उजागर करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !