Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-05

Ranchi News: नामकुम थाना हाजत में बंद आरोपी ने लगाई फांसी, अपहृत बच्चे की हत्या के मामले में था गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम थाना में बुधवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। 12 वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक युवक ने थाना के हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

खूंटी जिले का रहने वाला था आरोपी
मृतक की पहचान जगय मुंडा के रूप में हुई है, जो खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के कोल्हापूर्ति गांव का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक उसका उसी गांव की एक महिला से कथित संबंध था। बताया जा रहा है कि कुछ समय से दोनों नामकुम थाना क्षेत्र में रह रहे थे।

विवाद के बाद बच्चे का किया अपहरण
पुलिस के अनुसार रविवार को किसी बात को लेकर युवक और महिला के बीच विवाद हो गया था। इसी के बाद आरोपी ने महिला के 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम का अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद वह बच्चे को रामगढ़ थाना क्षेत्र के घाटो इलाके में ले गया, जहां उसकी हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया।

पूछताछ में कबूल किया था अपराध
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान उसने बच्चे के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव भी बरामद कर लिया।

हाजत में लगाई फांसी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नामकुम थाना लाया गया था। इसी दौरान बुधवार देर रात उसने हाजत के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !