Palamu: झारखंड के पलामू जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने न केवल एक गरीब का आशियाना उजाड़ दिया, यह दर्दनाक हादसा तरहसी थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव में घटित हुआ। जहां शराब के नशे में स्कॉर्पियो चला रहे ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी सीधे एक कच्चे घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के अंदर सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पाचो कुंअर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक कच्चे घर में जा घुसा
घटना तरहसी थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव की बताई जा रही है। स्कॉर्पियो में सवार लोग पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और किसी काम से तरहसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक कच्चे घर में जा घुसा।
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल पाचो कुंअर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा
तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बुजुर्ग महिला अपने घर के अंदर सो रही थीं, तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो घर मेंल घुस गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह मासूम लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है। प्रशासन ने मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।