Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Palamu News: कोयल नदी पर नए पुल की मांग, डालटनगंज विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

Palamu News: पलामू जिले के विकास को गति देने के उद्देश्य से डालटनगंज के विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने विधानसभा के चालू सत्र में एक अहम प्रस्ताव रखा. उन्होंने डालटनगंज और विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रों के बीच बेहतर संपर्क के लिए कोयल नदी पर नए पुल के निर्माण की मांग की.



विधायक ने बताया कि प्रस्तावित पुल चैनपुर प्रखंड के लिधकी गांव से शुरू होकर बाजार घाट के रास्ते पड़वा प्रखंड के गाड़ी खास गांव तक बनाया जाना प्रस्तावित है. यह पुल कुलदीप महतो के चैंबर के पास तक जोड़ा जाएगा. पुल बनने से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के बीच आने-जाने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी.


पुल से कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ 
उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से इलाके के कई गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. अभी लिधकी, पतरिया, गांगी, दूल्ही और बोकेया समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. पुल बनने के बाद उनकी यात्रा आसान हो जाएगी.

पुल बनने से लोगों को पड़वा के मुख्य बाजार तक पहुंचने में आसानी होगी. साथ ही विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाने में भी सुविधा मिलेगी. आपातकालीन स्थिति में अस्पताल तक जल्दी पहुंचना भी संभव हो सकेगा. इसके अलावा कजरी रेलवे स्टेशन की दूरी भी कम हो जाएगी, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा 
विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि यह पुल सिर्फ आवागमन को आसान नहीं बनाएगा, बल्कि इससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी. पुल बनने से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और दूरदराज के गांवों का संपर्क मुख्यधारा से और मजबूत होगा.

सदन में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव पर सकारात्मक कदम उठाएगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !