Hair Care: बच्चों के बल काफी नाजुक होते है, और इसलिए उनके बालों का सही तरीके से ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर आप भी कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करे तो बच्चों के बालों को मजबूत और घना बनाया जा सकता है।
जिस तरह से बच्चें समय के साथ बड़े होते है और उनको सही डाइट की जरूरत होती है, उसी तरह से समय के साथ- साथ उनके बालों को भी सही पोषण की जरुरत होती है। खासकर गर्मियों में धूल और पसीने से सिर में खुजली, रूखापन और इन्फेक्शन हो जाता है, जिससे बालों की ग्रोथ रूक जाती है। लेकिन अच्छी बात ये है कि घरेलू चीजों से इसमें मदद मिल सकती है।
हर माता - पिता चाहते है कि उनके बच्चों के बाल लंबे, काले और घने हो। लेकिन सही तरीके से देखभाल नहीं करने और गलत खान - पान से बच्चों के बल कमजोर और पतले हो जाते है। गर्मी में धूप से भी बालों को नुक्सान पहुंचता है।
अगर आप भी बच्चों के बालों को मजबूत बनाना चाहते है तो केमिकल प्रोडक्ट छोड़कर ये घरेलू तरीका अपनाए।
नारियल तेल और कड़ी पत्ता
नारियल तेल में कड़ी पत्ते डालकर उसे गर्म कर लें। जब पत्ते अच्छी तरह से काले हो जाएं, तो तेल ठंडा करके हफ्ते में 2 बार बच्चे के सिर में लगाएं। इससे बाल मजबूत और जल्दी बढ़ते हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा का ताजा जेल निकालकर बच्चे के सिर पर लगाएं। इससे ठंडक मिलती है और खुजली भी कम होती है। 20 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे बालों में चमक आएगी।
आंवला और शिकाकाई
अगर बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आंवला का रस या पाउडर इस्तेमाल करें। इसमें विटामिन C होता है जो बालों को लंबा और मजबूत बनाता है।
कुछ जरूरी बातें
1. बच्चे को खूब पानी पिलाएं
2. हल्का और बेबी शैम्पू ही इस्तेमाल करें
3. हर 3-4 महीने में बाल थोड़ा ट्रिम कराएं
याद रखें, बालों की ग्रोथ में समय लगता है, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें। अगर आप ये उपाय नियमित रूप करेंगे, तो 1 महीने में फर्क दिखने लगेगा,और अगर सिर में ज्यादा परेशानी हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।