Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Jamshedpur News: पानी संकट के बीच बस्ती में बवाल, महिलाओं-बच्चों से मारपीट का आरोप

Jamshedour News: 17 मार्च को सुबह करीब 10 बजे बर्मामाइंस स्थित सिद्धू-कानू बस्ती में एक बेहद दर्दनाक और तनावपूर्ण घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम पानी का कनेक्शन काटने के लिए बस्ती पहुंची थी। इस दौरान जब स्थानीय बस्तीवासियों ने मौखिक रूप से इसका विरोध किया, तो स्थिति अचानक बिगड़ गई। यूआईसीएल की टीम पर बस्तवासिओं से मारपीट का संगीन आरोप लगा है। 
झड़प में कई  लोगों को आई गंभीर चोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से करीब तीन गाड़ियों में लोग मौके पर पहुंचे थे। विरोध के बीच कथित तौर पर हाथापाई शुरू हो गई, जिसमें महिलाओं, बच्चों और किन्नर समुदाय के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में कई लोगों को चोटें आई हैं, जिनमें किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों को गंभीर अंदरूनी चोट लगने की बात सामने आ रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। बस्तीवासियों का कहना है कि यहां लगभग 150 घर हैं और सभी लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी मांग है कि पहले उन्हें वैध पानी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए।
स्थानीय लोगों ने इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की अपील की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !