Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Adityapur News: राह भटकी वृद्ध महिला को आरआईटी पुलिस ने 2 घंटे में परिजनों से मिलाया

Adityapur News: सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता का एक सराहनीय चेहरा सामने आया है. एक वृद्ध महिला अपने घर का रास्ता भटक गई थीं और काफी परेशान नजर आ रही थीं. मामले की जानकारी मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और बुजुर्ग महिला को सुरक्षित संरक्षण में लिया.

मात्र दो घंटे में खोज निकाले परिजन
महिला ने अपना नाम शोभा देवी और पति का नाम बसंत कुमार साहू बताया. उन्होंने स्वयं को आदित्यपुर क्षेत्र का निवासी बताया था. पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए स्थानीय नेटवर्क और सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के परिजनों की तलाश शुरू की. पुलिस की तत्परता का परिणाम रहा कि मात्र 2 घंटे के भीतर उनके परिवार का पता लगा लिया गया.

पुलिस की संवेदनशीलता की चर्चा
परिजनों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद पुलिस ने शोभा देवी को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया. पुलिस टीम ने जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय दृष्टिकोण की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है. यह घटना पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल का एक उत्कृष्ट उदाहरण है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !