Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-17

Burmamines News: बर्मामाइंस में पानी कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मियों पर मारपीट का आरोप, बस्ती में तनाव

Jamshedpur: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र स्थित सिद्धू-कानू बस्ती में मंगलवार सुबह पानी कनेक्शन काटने पहुंचे कर्मियों पर स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम सुबह करीब 10 बजे बस्ती में पानी का कनेक्शन काटने पहुंची थी। इस दौरान बस्तीवासियों ने मौखिक रूप से इसका विरोध किया, जिसके बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि कंपनी की ओर से तीन गाड़ियों में पहुंचे लोगों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान महिलाओं, बच्चों तथा किन्नर समुदाय के लोगों के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें किन्नर समुदाय के कुछ सदस्यों को गंभीर अंदरूनी चोटें आने की बात कही जा रही है।

घटना के बाद बस्तीवासियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिद्धू-कानू बस्ती में करीब 150 घर हैं, जहां के निवासी लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि पहले उन्हें वैध पानी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, उसके बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाए।

बस्तीवासियों ने घटना को पूरी तरह अनुचित बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !